आप क्या जानो ए श्याम सुन्दर

विनोद अग्रवाल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आप क्या जानो ए श्याम सुन्दर,

कैसे तुम बिन जिए जा रहें हैं ।

तेरे मिलने की उम्मीद लेकर,

गम के आंसूं पिए जा रहें हैं ॥

ये जुदाई सहेंगे श्याम कब तक,

बिन दर्शन रहेंगे श्याम कब तक ।

दुनिया से हो गए हैं बेगाने,

तेरा नाम लिए जा रहें हैं ॥

आप क्या जानों...

श्याम सुन्दर कहाँ खो गए हो,

इतने बेदर्द क्यों हो गए हो ।

आप की बेवफाई के सदके,

लोग ताने दिए जा रहे हैं ॥

आप क्या जानों...

याद आती है आती रहेगी,

याद तेरी सताती रहेगी ।

जितना जी चाहे तड़पालों हमको,

तेरी पूजा किये जा रहें हैं ॥

आप क्या जानों...

किन गुनाहों की है ये सजाएं,

श्याम सुन्दर हमे कुछ बताएं ।

टुकड़े टुकड़े किया है दिल मेरा,

प्यार तुमसे किये जा रहें हैं ॥

आप क्या जानों...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।