खाटू में बैठा सब का हिसाब लगावे,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रिमोट लिये खाटू में बैठा सब का हिसाब लगावे,

किसको कितना देना बाबा बेठ्या बटन दबाबे,

जैसा कर्म करे गा बंदे वैसा ही फल पायेगा,

न कोड़ी ओ जयदा देता न दमड़ी कम पायेगा,

खाटू के माँ लगा केचेरी साँचा न्याय चुकावे,

किसको कितना देना बाबा बेठ्या बटन दबाबे,

इसके हाथ में रिमोट है ऐसा जिसके बटन हज़ारो,

जितना जिसके भाग में होता उतना देता प्यारो,

भाव देख यो बटन दबाबे कैसा खेल दिखावे,

किसको कितना देना बाबा बेठ्या बटन दबाबे,

दुःख सुख और मरणा जीना भी सभी इसी के अंदर है,

सब भक्तो का लेखा जोखा वो भी इस के अंदर है,

पल में राज दिला दे बाबा पल में रंग बनावे,

किसको कितना देना बाबा बेठ्या बटन दबाबे,

कोठी बंगले कार भी देता ऐसा श्याम हमारा,

बदले भगत का बटन दबा के घर में किया उजियारा,

की गलिये की सुने किलकारी घर आँगन मेह्कावे,

किसको कितना देना बाबा बेठ्या बटन दबाबे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।