आज खाटू में हुआ रे धमाल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आज खाटू में हुआ रे धमाल होता है हर साल सांवरियां होली में,

पीले पटके को कर देंगे लाल मले गे रे गुलाल सांवरियां होली में,

देख संवारा फागण में हम होली खेलन आये,

देश विदेश से भकत तेरे भर भर पिचकारी लाये,

नीला पीला सतरंग मन को भाये,

इतर केवड़ा मल के न्यारा इस में श्याम मिलाये,

आज बच न सको गे गोपाल आये है ग्वाल बाल,

आज खाटू में हुआ रे धमाल होता है हर साल सांवरियां होली में,

मिरदंग भाजे ढोलक छैना श्याम सखी रिजाये,

अरे टोली के संग गये सखी मुझे श्याम पिया मन भाये,

दूर दूर से आये यात्री श्याम के दर्शन पाये,

मंदिरये में बैठ संवारा मंद मंद मुस्काये,

आज खाटू में हुआ रे धमाल होता है हर साल सांवरियां होली में,

बाजी रे बाजी खड़ताल नाचे दे दे ताल सवारियां होली में,

आज खाटू में हुआ रे धमाल होता है हर साल सांवरियां होली में,

फगनिये में श्याम धनि खाटू में रंग बरसावे,

मोटा मोटा सेठ सखी झोली भर ले ले जावे ,

रंग रंगीलो बाबो महारो एसो रंग लगावे,

छूटे न ये रंग संवारा भव सु पार लगावे,

अरे गिर्री भी हुआ खुशाला हुआ है लाल लाल सांवरियां होली में,

आज खाटू में हुआ रे धमाल होता है हर साल सांवरियां होली में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।