साई नाथ सुनो अर्जी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं नाथ सुनो अर्जी ये मेरी साईं जी तेरे दर आ गया,

मेरी बारी बाबा करना न देरी मैं साईं तेरे दर आ गया,

साईं साईं साईं मैं तो आया तेरे द्वार,

साईं साईं साईं मेरी सुनले पुकार,

मैंने ढूंड लिया जग सारा है बड़ी मुस्किल से मिला तेरा द्वारा है,

छोड़ दुनिया शरण आया तेरी,

साईं मैं तेरे दर आ गया,

साईं साईं साईं मैं तो आया तेरे द्वार......

लगे मेले साईं शिरडी कतारों में,

मुझे छोड़ न बीच मझ्धारो में,

ना कही डूब जाये नैया मेरी.

साईं मैं तेरे दर आ गया,

साईं साईं साईं मैं तो आया तेरे द्वार......

तेरी रहमत से मिली मुझे काया है,

तेरा नूर सारे जग में समाया है,

करो मुझपे दया न करो तेरी,

साईं मैं तेरे दर आ गया,

साईं साईं साईं मैं तो आया तेरे द्वार......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।