दिल जो लगाया तुम से कन्हैया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल जो लगाया तुम से कन्हैया दीवाना मैं तेरा हो गया,

कर न स्का जो कोई तुमने किया,

दिल जो लगाया तुम से कन्हैया दीवाना मैं तेरा हो गया,

सपने हज़ारो देखे से जो मैंने,

जिसे पूरा किया है श्याम तूने,

दुःख के दिनों में तू साथ मेरे था खड़ा,

किस्मत में जो नहीं था वो भी तुम से मिला,

जो था ना सोचा तुम से वो भी पा गया,

दीवाना मैं तेरा हो गया,

कर न स्का जो कोई तुमने किया,

दिल जो लगाया तुम से कन्हैया दीवाना मैं तेरा हो गया,

हर मुशीबतो से तूने मुझे निकाला,

हर कदम पे तूने है सम्बाला,

गम की घटाये भी हो गई दूर है,

हर फेंसला तेरा मुझको मंजूर है,

याद जो किया तुझे सामने तू आ गया,

दीवाना तेरा हो गया ,

कर न स्का जो कोई तुमने किया,

दिल जो लगाया तुम से कन्हैया दीवाना मैं तेरा हो गया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।