हारे का जो साथी बनता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का जो साथी बनता है बाबा उसके साथ,

दीनो के दिल में रहे दीना नाथ,

बेसहारो का जो भी सहारा बना,

बाबा का वो ही तो प्यारा बना,

मजबूर की तुम मदत तो करो,

सिर पे तेरे होगा बाबा का हाथ,

हारे का जो साथी बनता है बाबा उसके साथ,

गिरते को कोई सम्बाले अगर बाबा सम्बाले उसे हर डगर,

बाहों में दीनो को भर लो जी तुम सवारे गा बाबा तेरी भी हर बात,

हारे का जो साथी बनता है बाबा उसके साथ,

तुम्हारे सुखो से सुखी हो कोई,

तुम्हारे दुखो से दुखी हो कोई,

चोखानी समजो जीवन ये ध्यन हुआ,

किरपा की तुमको मिलेगी सोगात,

हारे का जो साथी बनता है बाबा उसके साथ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।