दीवाना खाटू वाले श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़े दर दर धक्के खाये पर मिला कभी आराम न,

मैं जब खाटू आया मेरी पूरी होगी कामना,

कुल दुनिया में ढंका बाजे बाबा तेरे नाम का,

छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

मैंने बहुत सुना था दुनिया में हारे का सहारा श्याम है,

मैं जब से आया श्याम शरण पूरी दुनिया में नाम है,

नाम कर दियां दुनिया में बाबा तुमने गुमनाम का,

छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

मैंने जो न सोचा था ज़िंदगी में वो भी तुमसे पाया,

मैं जब से हो गया श्याम तेरा जीने का मजा अब आया,

मुझको मिल गया प्यार तेरा मैं शुकर करू तेरे धाम का,

छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

खाटू वाला श्याम मेरा जो बिगड़ी बात बनाये,

हार के जो भी आता है तू उसको गले लगाये,

नाम तेरे की माला जपता बाजी केसरी धाम का,

छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।