होली खेलुगी तेरे संग श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आजायो मोरी इन गलियन में

होली खेलुगी तेरे संग श्याम आजा मोरी गलियन में,

आज श्याम ग्वालो को संग लेके आना,

हम भी लगाये रंग तुम भी लगाना,

आज गायेगे मिल के धमाल,

आजा मोरी गलियन में.......

आयो रे आयो रे फागुन आयो रे आयो रे,

छलियाँ तू मोहन तुझे हमने जाना,

चुप के से आना तेरा चुपके से जाना,

इस का होगा बुरा अंजाम,

आजा मोरी गलियन में,

तेरे बिन फीकी लगे हम को होली,

तुझको को भुलाती है ये सखियाँ भोली,

अरे आओ न अब आओ न मेरे घनश्याम,

आजा मोरी गलियन में.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।