ओ खाटू के राजा तेरा दर्शन किया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मन बसिया मेरे श्याम रसिया,

ओ खाटू के राजा तेरा दर्शन किया,

अपनी भक्ति के रंग से तुझको रंग दियां,

सांसो में धड़कन में पलको में आखियो में,

तेरी छवि है तेरी छाओ है,

नदियों से सागर तक सागर से गागर तक आने लगा तेरा ही नाम है,

जो कुछ लिया सब तुझसे लिया,

ओ खाटू के राजा तेरा दर्शन किया,

मन में लागि लगन गाये तेरा भजन बिगड़ी बनाये मेरे श्याम जी,

जब भी पुकारा दुखो को तारा है भक्तों को देता वो विश्राम जी,

विश्वाश का है चलाया दीया ओ खाटू के राजा तेरा दर्शन किया,

देखो छाई बहार उड़े केसर गुलाल,

ओ लखदातार तेरा गुण गान है,

तीन बाण धारी है नीले सवारी है रंग रंगीला ये भगवन है ,

गाये गोपाल मन को मोह लिया,

ओ खाटू के राजा तेरा दर्शन किया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।