सेवक तू श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सेवक तू श्याम का होता है क्यों उदास,

संवारा तेरी पूरी करेगा आस,

मैंने श्याम जैसा दूजा दर नहीं देखा,

प्रेमी के आसुओं का असर यही देखा,

बहने दे आंसुओं को चरणों के आस पास,

संवारा तेरी पूरी करेगा आस.....

जिस दिन बनेगा तू श्याम का दीवाना,

गूंजे गा इनके मन में श्याम का तराना,

हो गा कभी नहीं जीवन में तू निराश,

संवारा तेरी पूरी करेगा आस,

करले भरोसा तू सँवारे पे पूरा,

तेरा रहेगा कोई काम न अधूरा,

सँवारे की किरपा का रोमी को है अब्बास,

संवारा तेरी पूरी करेगा आस,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।