लेकर हाथो में निशान चले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लेकर हाथों में निशान चले श्याम तेरे दीवाने,

श्याम तेरे दीवाने तेरे नाम तेरे मस्ताने,

लेकर हाथों में निशान चले .............

रंग बिरंगे निशान है लाते,

झूमते नाचते गाते आते

सब खाटू की ओर भाग रहे श्याम तेरे दीवाने,

लेकर हाथों में निशान चले .............

आराम पाते द्वार पर आकर,

दंडवत करते शीश झुका के,

सब तोरण पर विश्राम करें श्याम तेरे दीवाने,

लेकर हाथों में निशान चले .............

दर्शन की कतार है लंबी,

खाटू की सरकार है चंगी,

सब भक्त तेरे जयकार करें श्याम तेरे दीवाने,

लेकर हाथों में निशान चले .............

दर्शन की जब बारी आई,

गोपाल सारी थकान भुलाई,

तेरे दर पर शीश झुकाए रहे श्याम तेरे दीवाने,

लेकर हाथों में निशान चले .............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।