वो झाला देके खाटू बुलावे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब से लगा यो फागण मन मेरा लागया नाचन,

मने पल पल पल याद श्याम की आवे से,

वो झाला देके खाटू बुलावे से,

दुनिया दारी से बाबा जब हार जाता हु,

दर्शन करने फिर तेरे दरबार आता हु ,

मेरी ज़िंदगी सवारी मुझको गले लगा के,

बिगड़ी मेरी बनाई अपनी दया दिखा के,

मने पल पल पल याद श्याम की आवे से,

वो झाला देके खाटू बुलावे से,

लेकर निशान यो तेरा जब आये तेरा दीवाना,

रींगस से पैदल चालु मेरे साथ में ज़माना,

मेरे कान में पड़े गे बाबा तेरे जयकारे,

रस्ता कटे गा जल्दी तेरे नाम के सहारे,

मने पल पल पल याद श्याम की आवे से,

वो झाला देके खाटू बुलावे से,

दिल करता मेरा बाबा तेरे संग खेलु होली,

मैं तरह तरह के रंगा की भर भर के लाया झोली,

तेरे रंग मैं लगाओ तेरे लाड मैं लडाऊ,

नरसी क्वे ओ बाबा तने साथ में नचाऊ

मने पल पल पल याद श्याम की आवे से,

वो झाला देके खाटू बुलावे से,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।