मैं तो बाबा तेरा प्यार मांगू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रूप मांगू न संसार मांगू,

श्याम प्रभु मैं तेरा प्यार मांगू,

चैन मांगू न करार मांगू,

मैं तो बाबा तेरा प्यार मांगू,

रूप मांगू न संसार मांगू,

जो भी आया मेरे दिल में मैंने तुझको बताया,

तेरे प्रेम की अलख जगाई तुमको दिल में वसाया,

कैसे मैं रिजाऊ मुझको ना पता अपना जान के तू श्याम मुझको ये बता,

चरणों में बैठी दीदार मांगू,

मैं तो बाबा तेरा प्यार मांगू,

रूप मांगू न संसार मांगू,

हर पल तेरी लगन है बाबा,

मैं तो हुई हु दीवानी,

तेरी पूजा भगति न जानू कर दे किरपा वरदानी,

गुजरे ये कैसे भला तुझबीण ज़िंदगी,

तुम से ही है डम मेरे तुम से हर ख़ुशी,

थोड़ा सा तेरा उपकार मांगू,

मैं तो बाबा तेरा प्यार मांगू,

रूप मांगू न संसार मांगू,

मेरी सास और धड़कन में तू मुझको तेरा सहारा,

चोखानी का तेरे भरोसे चल रहा है गुजारा,

चौकठ छोड़ के मैं जाऊ ना काही,

दूजा मेरा हमसफ़र तो कोई भी नहीं,

जन्मो जन्म ये ही दरबार मांगू

मैं तो बाबा तेरा प्यार मांगू,

रूप मांगू न संसार मांगू,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।