तेरा ही दर मेरे जीने का सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दर तेरा बाबा मुझे स्वर्ग से प्यारा,

तेरा ही दर मेरे जीने का सहारा,

श्याम खाटू वाले तुम शीश के हो दानी,

तुम सा न देव दूजा तुम सा न दानी,

हम जैसे हारो को तो तेरा ही सहारा,

दर तेरा बाबा मुझे स्वर्ग से प्यारा,

दुनिया से मांगा बाबा कुछ न मिला,

तेरे दर पे आके मेरा भाग्ये जगा,

तूने ही बाबा मेरा जीवन स्वारा,

दर तेरा बाबा मुझे स्वर्ग से प्यारा,

जब तक है जीवन बाबा मुख मत मोड़ न,

आंधी चाहे तूफ़ान आये साथ मत छोड़ना,

तुम ही तो बाबा मेरी कश्ती का किनारा ,

दर तेरा बाबा मुझे स्वर्ग से प्यारा,

तमना यही है बाबा गुण तेरे गाउ,

सारी उम्र तेरी सेवा में बिताऊ,

संगीता को बाबा तेरा ही सहारा,

दर तेरा बाबा मुझे स्वर्ग से प्यारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।