रात भर नाचू खाटू में बस लेकर तेरा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़ी ही किस्मत वाला मैं जो आया तेरे द्वारे ओ श्याम,

रात भर नाचू खाटू में बस लेकर तेरा नाम,

दरबार सजे है फूलो से और झांकी तेरी न्यारी है,

सारे जग में कही न मिले गी ऐसी शोभा थारी है,

आया जब से देख रहा मैं मुखड़ा तेरा प्यारा श्याम,

रात भर नाचू खाटू में बस लेकर तेरा नाम,

शाम सवेरे देखु तुझको कितना सूंदर रूप है,

तेरा साथ ठंडी छाया बाकी दुनिया आधो धुप है,

जब भी जग से हारु मुझको देता तू सहरा श्याम,

रात भर नाचू खाटू में बस लेकर तेरा नाम,

लिखने का कोई शोंक नहीं तेरी याद ने कलम थमा दी है,

रोग तेरी यारी का ऐसा लगा अस्को की शाही मिला दी है,

सोनी की कलम है छोटी और तेरी महिमा अप्रम पार,

रात भर नाचू खाटू में बस लेकर तेरा नाम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।