तेरे दर्शन को ये दिल रोता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर्शन को ये दिल रोता है,

सुन ले ओ मेरे सांवरियां तेरे प्यार में हु वनवारियाँ,

खाटू जाने के लिये मैं जाऊ मैं सब के गड़रियाँ,

दर्द कितना मुझे होता है,

तेरे दर्शन को ये दिल रोता है,

श्याम प्रेमी है सारे तू ही है सहारा,

तेरे बिन फिरता हु मैं बन के अवारा,

दिल अकेले में भी न सोता है ,

तेरे दर्शन को ये दिल रोता है,

सबकी बिगड़ी बनता मुरारी,

कब होगा दर्शन बतादे बिहारी,

तेरे लिये ये तो सपने सजोता है,

तेरे दर्शन को ये दिल रोता है,

अखंड ब्रह्माण्ड तू तो तू ही जग सारा,

भक्त पुकारे तुझको हारे का सहारा,

जग में जो तू चाहे वो ही होता है,

तेरे दर्शन को ये दिल रोता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।