जिसकी चौखट पर झुकता ये संसार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिसकी चौखट पर झुकता ये संसार है

उसकी चौकठ के हम तो सेवादार है,

ये श्याम से प्रीत लगाने का उपहार है,

सेवादार है हम सेवादार है,

जो दीं दुखी होते है उनके दुःख दूर है करता,

जो खाली झोली लाये उनके भंडारे भरता,

लख लख कर देता ऐसा लख दातार है

सेवादार है हम सेवादार है,

कोई प्रेमी इनका हम को जब भी कही मिल जाता,

इक अनजाना प्यारा सा रिश्ता बन जाता,

अपनों से बढ़ कर मिलता उनसे प्यार है,

सेवादार है हम सेवादार है,

ये इक ही सच्चा द्वारा आलू सिंह जी ने बताया,

जो सच्चे मन से ध्यावे उस बाबा से मिलवाया,

कहे श्याम का किया या घर घर में प्रचार है,

सेवादार है हम सेवादार है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।