शिरडी में मेला लगा है साई नाथ का

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शिरडी में मेला लगा है साई नाथ का,

साई के दर्शन हम सब पाये.

रंगत मुख पे ऐसे साजे ढोल मजारियाँ संग संग बाजे,

ऐसा नजारा नहीं इस जहां में,

देख के इसको हम खो जाये,

शिरडी में मेला लगा है साई नाथ का,

साई के दर्शन हम सब पाये.

साई दर्श को तरस रहे है,

फूल गगन से बरस रहे है,

बैठे है हम भी ये अर्जी लगाये,

साई जी हम को शिरडी भुलाये,

शिरडी में मेला लगा है साई नाथ का,

साई के दर्शन हम सब पाये.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।