खाटू जाने वालो का हर काम हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लोग मुझे कहते है खाटू क्यों जाते हो,

मैं उनसे कहता हु,

खाटू जाने वालो का हर काम हो गया,

बाबा ने किरपा करदी मेरा भी नाम हो गया,

नाम हो गया मेरा नाम हो गया काम हो गया मेरा काम हो गया,

खाटू वाले श्याम धनि तू हारे का सहारा,

देख लिया इस जग को हमने कोई नहीं हमारा,

तू गिरते को उठाता पल में साथ निभाता,

चमत्कार दिखलाता

जो दर्द मुझे मिलता था अब आराम हो गया,

बाबा ने किरपा करदी मेरा भी नाम हो गया,

हारता हु जब इस दुनिया से जी मेरा गबराता,

आँखे न हो जाती सांवरियां सिर पे हाथ फिरता,

मुझे नहीं झुकने देता मुझे नहीं रोने देता बाहो में भर लेता,

मेरा घर परिवार खाटू धाम हो गया,

बाबा ने किरपा करदी मेरा भी नाम हो गया,

आरती शर्मा तेरी लाडली तुझे रिझाने आती है,

प्यारे प्यारे भजन सुना के तुझको रोज मनाती है,

राज मित्तल ने लिखा है सब से यही कहा है,

तूने दिल का हाल सुना है हर प्रेमी की जुबा पे तेरा नाम हो,

जय श्री श्याम हो गया,

बाबा ने किरपा करदी मेरा भी नाम हो गया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।