मैंने सौंपी है जीवन की नया तेरे हाथ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैंने सौंपी है जीवन की नया तेरे हाथ,

लोगो से हमने सुना है श्याम तू ही देता है हारे का साथ,

मैंने सौंपी है जीवन की नया तेरे हाथ,

तेरे ये जग दर से निराला है हारे को यह मिलता सहारा है,

हार के जो भी दर पे आता है तू साथी उसका बन जाता है,

दीनो का तू रखवाला है दीना नाथ,

मैंने सौंपी है जीवन की नया तेरे हाथ,

हमने तो ये सारा जग देखा पर कोई न श्याम तेरे जैसा,

पग पग पर यहाँ मतलब का वेहवार सब से सच्चा संवारियां सरकार,

अपने भगतो की जाने तू दिल की बात,

मैंने सौंपी है जीवन की नया तेरे हाथ,

जैसे रखो गे वैसे रह लेंगे सुख दुःख सारे हस कर सेह लेंगे,

चाहे कहले कुछ भी ये संसार छोड़े गे न हम तेरा दरबार,

नाम जपे गे तेरा जब तक है सांस,

मैंने सौंपी है जीवन की नया तेरे हाथ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।