आया पावन सोमवार चलो शिव मंदिर को जाये

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

आया पावन सोमवार चलो शिव मंदिर को जाये,

चलो शिव मंदिर को जाये शिव जी का दर्शन का पाये,

आया पावन सोमवार चलो शिव मंदिर को जाये,

ये लो पूजा की थाली और धुप दीप सजा लो,

गंगा जल का इक लोटा शिव पिंडी को नेहला दो,

करो बम बम की जयकार,चलो शिव मंदिर को जाये

आया पावन सोमवार चलो शिव मंदिर को जाये,

है सोमवार व्रत न्यारा ये सोये भाग जगाये,

इस व्रत को रखने वाला मुँह माँगा फल है पाये,

हो जाये भाव से पार ,चलो शिव मंदिर को जाये

आया पावन सोमवार चलो शिव मंदिर को जाये,

शिव शंकर औखडदानी देवो में न कोई सानी,

पिये विश का लाहल प्याला मेरे नील कंठ वरदानी,

शृष्टि के पालनहार ,चलो शिव मंदिर को जाये

आया पावन सोमवार चलो शिव मंदिर को जाये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।