साईं बड़ा है नाम

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं बड़ा है नाम बिगड़े बनाये काम,

जो भी तेरे दर पे आये हो जाये उसका नाम,

साईं बड़ा है नाम...

सुनले सदा शिर्डी भुला तुझसे है मेरी इन्तजा साईं नाथ ओ मेरे साईं नाथ,

तेरे भजन गाये दिल से सुबहो शाम,

साईं बड़ा है नाम...

तेल बिना दीप जला दे ज्योत पे मुखड़ा दिखा दे,

साईं नाथ ओ मेरे साईं नाथ,

भक्तो का मेरे साईं लेलो सलाम ,

साईं बड़ा है नाम...

शीश झुकाऊ फूल चडाऊ तेरे ही तो गुण मैं गाऊ,

साईं नाथ ओ मेरे साईं नाथ,

जय जय बोलो सारे बोलो मिल के साईं राम,

साईं बड़ा है नाम...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।