सजा है प्यार दरबार बाबा का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सजा है प्यारा दरबार बाबा का,

लगे है न्यारा दरबार बाबा का,

भक्तों ने मिलकर के कीया है शिंगार बाबा का,

भक्तों ने मिलकर के बाबा को है आज बुलाया,

गेंदा चम्पा और चमेली फूलों से है सजाया,

रंग बिरंगे फूलों का है हार बाबा का,

सजा है प्यारा......

मुख मंडल की आभा ऐसी सूरज फ़ीका लागे,

करके दर्शन बाबा का मर्री सोई किस्मत जागे,

आओ मिलकर के करलो सब,दीदार बाबा का,

सजा है प्यारा........

बनड़े जैसा सजा हुआ है अहिलवती का लाला,

देख देख कर मन वारी हाँ ऐसा रूप निराला,

नरसी के संग गा लो मंगलाचार बाबा का,

सजा है प्यारा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।