खाटू वाला मेरा एकलौता रिश्तेदार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला मेरा एकलौता रिश्तेदार है,

अपने झूठे पराये झूठे झूठा ये संसार है,

मेरा खाटू वाला मेरा इकलौता रिश्तेदार है

जन्म लिया है जब से मैंने जाना इक ही नाम है,

कोई हो न हो चौबीस घंटे संग में श्याम है,

कैसी चिंता जग रखवाला,

सांवरियां सरकार है,

मेरा खाटू वाला मेरा एकलौता रिश्तेदार है

बाप का फर्ज निभाया इसने माँ का फ़र्ज़ निभाया है,

मेरी लाज बचाने भाई बन के दौड़ा आया है,

मेरी हर इक स्वास श्याम की सांवरियां का उधार है,

मेरा खाटू वाला मेरा एकलौता रिश्तेदार है

श्याम धनि के प्रेमियों में श्याम ने दी मुझे पहचान,

मान दिया है समान दिया है रोटी कपड़ा और मकान,

श्याम के एहसान तले मेरा दबा हुआ परिवार है ,

मेरा खाटू वाला मेरा एकलौता रिश्तेदार है

श्याम चरण में जवानी बीती बचापन गोद में खेला है,.

तन्हाई में भी मेरे संग में प्रेमियों का मेला है,

मोहित होकर संवारिये ने किया बड़ा उपकार है,

मेरा खाटू वाला मेरा एकलौता रिश्तेदार है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।