बस जन्म अगला बाबा तेरे खाटू में पाउ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इतनी मेरी विनती तुम से पूरी करना श्याम कसम से,

और नहीं कुछ चाहु बस जन्म अगला बाबा तेरे खाटू में पाउ,

जब तक तन में सांस हमारे आके यु ही द्वार तुम्हारे चरणों में शीश झुकाउ,

बस जन्म अगला बाबा तेरे खाटू में पाउ...

मैंने अपने कर्मो का पूरा फल पाया,

खाटू की धरती मिली,और तेरे साया,

जीना मरना श्याम यही अब और कही न जाऊ,

बस जन्म अगला बाबा तेरे खाटू में पाउ,

पत्थर का इक टुकड़ा था पारस मुझे किया,

जब से जीवन सँवारे तेरी शरण किया,

तेरा कर्म जो मुझपे हुआ है कैसे उसे भुलाऊ,

बस जन्म अगला बाबा तेरे खाटू में पाउ,

मेरी क्या औकात है सब तेरा एहसान,

तुमने अपने प्रेमी का हर पल रखा ध्यान,

योगी कहता पल पल बाबा तेरा शुक्र मनाऊ,

बस जन्म अगला बाबा तेरे खाटू में पाउ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।