भगवान तुम्हारे चरणो में जब प्यार किसी का हो जाए

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

भगवान तुम्हारे चरणो में जब प्यार किसी का हो जाए ।

दो चार की फिर तो बात ही क्या संसार उसी का हो जाए ।

प्रह्लाद तो छोटा बालक था, पर प्यार किया परमेश्वर से,

संसार का हो कर क्या लेना, इस बार उसी का हो जाए ।

भगवान तुम्हारे चरणो में...

शबरी ने कौन सा यज्ञ किया, गणिका ने कौन सा वेद पड़ा,

जिसमे छल कपट का लेश नहीं, करतार उसी का हो जाए ।

भगवान तुम्हारे चरणो में...

रावण ने राम से वैर किया, अब तक भी जलाया जाता है,

पर भगत विभीषण शरण पड़ा, घर बार उसी का हो जाए ।

भगवान तुम्हारे चरणो में...

माया के दीवाने शिक्षा लो, तुम प्रेम दीवानी मीरा से,

कर प्रेम प्यारे मोहन से, बेडा पार उसी का हो जाए ।

भगवान तुम्हारे चरणो में...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।