सतगुरु का सन्देश यह बतला रहा

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज- दिल के अरमा आंसुओं में बह गए...

टेक- सतगुरु का सन्देश यह बतला रहा,

सारा जीवन यूँ ही बीता जा रहा ।

तुझ को अमृत भी मिला पर ना पीया,

विष को तू मदहोश पीटा जा रहा ।

सतगुरु का...

तू रहा विषयों में सुख को खोजता,

काँटों में फूलों की खुशबू चाह रहा ।

सतगुरु का...

अपने दुःख से तू नहीं इतना दुखी,

दूसरों का सुख ना देखा जा रहा ।

सतगुरु का...

औरों का दिल जीतेगा कैसे भला,

तुझ से अपना मन ना जीता जा रहा ।

सतगुरु का...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।