वो किस्मत वाले होते है जो शिरडी आते है

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

बड़े भगये से साई तुम्हारा दर्शन पाते है,

वो किस्मत वाले होते है जो शिरडी आते है,

साई तुम्हारे चरणों में तो चारो धाम वसे है,

ह्रदय तुम्हरे येशु महोमद सीता राम वसे है,

आके शरण में तुम्हारी बाबा सब तर जाते है,

वो किस्मत वाले होते है जो शिरडी आते है,

तुम निर्बल का बल हो बाबा तुम अन्धो की ज्योति,

तुम दीनो के बंधू हो तुम ही निर्धन का मोती,

पाते है वो मोक्ष तुम्हरा जो गुण गाते है,

वो किस्मत वाले होते है जो शिरडी आते है,

पल पल यहाँ पे बरसे करुणा ऐसा ये दरबार,

जो भी मन में श्रद्धा लाये बेडा होता पार,

आके तुम्हारे द्वार फ़रिश्ते शीश झुकाते है,

वो किस्मत वाले होते है जो शिरडी आते है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।