हम श्याम दीवाने है हम श्याम दीवाने है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में हम लोगो के अंदाज निराले है,

हम श्याम दीवाने है हम श्याम दीवाने है

जो भी आये खाटू नगरी उसको तो मेरा श्याम मिले,

जो आने का मन में सोचे उसको पल में आराम मिले,

हम पाने वाले है श्याम को पाने वाले है,

हम श्याम दीवाने है ........

जो जय श्री श्याम का जाप करे उनके सारे संकट मिट ते,

हम श्याम प्रेमियों के प्यारे जयदा दिन कष्ट नहीं टिक ते,

हम गाने वाले श्याम धुन गाने वाले है,

हम श्याम दीवाने है...

हम श्याम नाम के पागल है ये सारि दुनिया कहती है,

दिक्शा के जीवन में हर दम श्याम की मस्ती रहती है,

हम चाहने वाले है हम चाहने वाले है

हम श्याम दीवाने है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।