श्याम बाबा श्याम बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा श्याम बाबा आया हु मै,

बड़ी दूर से ,बड़ी दूर से,

ओ अहेल्वती का प्यारा देना सहारा,

बड़ी मुश्किलो से ढुंढा तेरा ये द्वारा,

खाटू वाले श्याम तुम्ही कहलाते हो,

हर संकट में काम तुम्ही तो आते हो,

दान शीश का तुम्ही देने वाले हो,

लीले घोड़े वाले देव निराले हो,

ओ अहेल्वती का प्यारा देना सहारा,

मुश्किलो से ढुंढा तेरा ये द्वारा,

श्याम बाबा श्याम बाबा आया हु मैं.......

हर दम तेरा ध्यान लगन मुझे तेरी है,

श्याम नाम की माला हर दम फेरी है,

दीना नाथ दयालू बेडा पार करो,

काम क्रोध मोह लोभ दूर एह्न्कार करो,

ओ अहेल्वती का प्यारा देना सहारा,

मुश्किलो से ढुंढा तेरा ये द्वारा,

खाटू जैसा देखा कोई धाम नही,

श्याम नाम सा पावन जग में दाम नही,

लखा को तेरी भक्ति बिना कोई काम नही,

करले भजन एह सरल तू लगता धाम नही,

ओ अहेल्वती का प्यारा देना सहारा,

मुश्किलो से ढुंढा तेरा ये द्वारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।