नौकर रख ले तू एक बार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नौकर रख ले तू एक बार,

तेरा बहुत बड़ा दरबार मेरे सांवरिया,

सारी दुनिया में चलती है ,

बस तेरी सरकार ,

मेरे सांवरिया,

तेरी सेवादारी में रह करके मैं पल जाऊंगा,

तेरी चौखट पर तो बाबा,

नौकर कई हजार ,

मेरे सांवरिया...

तेरी लखदातारी के किस्से सुनकर में आया जी,

मैं भी लखदातारी तेरी देख लूं लखदातार ,

मेरे सांवरिया.....

इतनी बड़ी सरकारी तेरी यह छोटी सी अर्जी जी,

जोर जी ठुकराई तूने हंसेगा यह संसार,

मेरे सांवरिया......

कर दे कृपा शर्मा पर इतनी कंजूसी ना कर तू,

दे दे मोक्ष को मंजूरी तू छोड़कर सब तकरार,

मेरे सांवरिया

नौकर रख ले तू एक बार......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।