रखोगे जिस हाल में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रखोगे जिस हाल में, रह लेंगे सरकार,

चाहे सुख दुःख हो मेरे मालिक, सब हमको है स्वीकार

हम तो है नादान ना जाने ,किसमे हमारी भलाई है,

कष्ट जो आता बाबा हमको, आती बडी रुलाई है,

जैसे भी मिले ये हमको, वो सब तेरा उपहार,

रखोगे...........

मात पिता हो तुम ही हमारे, हम तो तुम्हारे लाल है

हर पल रहते साथ हमारे, रखते सदा खयाल है

तुम देते उतना हमको.हमको जितनी दरकार

रखोगे...........

तुझको दोष नहीं दुंगा मैं, तुमने हमको खुब दिया

जैसे करम किया था उषा, वैसा मैने फल पाया

चरणों से दुर ना करना, बस इतना हो उपकार

रखोगे...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।