कोई दर्शन करा दे साई का ऐसा कोई संत मिले

पारंपरिक
अन्य मंत्र साईं भजन mantra
॥ पावन पाठ ॥

कोई दर्शन करा दे साई का ऐसा कोई संत मिले,

मेरे मन में भी ज्योति जगे ऐसा गुरु मंत्र मिले,

कोई दर्शन करा दे साई का ऐसा कोई संत मिले,

जीवन ने बहुत भटकाया है,

मुझे साई रूप ही भाया है,

इक साई नाम से ही मुरझाये फूल खिले,

कोई दर्शन करा दे साई का ऐसा कोई संत मिले,

जीवन में हर इक सुख पाने को,

चौकठ पे तेरे सिर झुकाने को,

मुझे देदे खजाना तू यही नहीं कुछ और मिले,

कोई दर्शन करा दे साई का ऐसा कोई संत मिले,

सेवा भाव यहाँ मेरा साई वहा,

मैंने जान लिया साई रहता कहा,

तेरी रेहमत से मेरे साई मेरे भी भाग जगे,

कोई दर्शन करा दे साई का ऐसा कोई संत मिले,

साई मैं तो तेरी इक दीवानी हु,

मैं साई पिया मस्तानी हु,

तेरे रंग में रंगी हु साईं ममता का रूप लिया,

कोई दर्शन करा दे साईं का....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।