सरकार का जलवा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सरकार का जलवा है,भक्तो को पुकारा है,

मेरे श्याम सलोने सांवरिया खाटू वाले का डेरा है,

सरकार का जलवा है....

तुम इतने दयालु हो बाबा मेरी बिगड़ी बात बनाते हो,

हर गम कष्टों से दूर रहो मुझे दया की छाव दिखाते हो,

मैं आज राहु न चुप बाबा,

मेरे श्याम सलोने सांवरिया खाटू वाले का डेरा है,

सरकार का जलवा है....

पूरी मन की मुरादे करता है,

हर हाल में तू खुश रखता है,

जो भटक गये दर से बाबा तू फिर भी दया दिखलाता है,

तेरी महिमा इतनी निराली है ये कर्म तो तेरा है,

मेरे श्याम सलोने सांवरिया खाटू वाले का डेरा है,

सरकार का जलवा है....

मैं आज वैरागी बना दर का सुर ताल का मुझको ज्ञान नहीं,

झोली भर के दर से जाउगा बाबा अब तो मानु गा नहीं,

तेरी किरपा सदा बरसती रहे बेडा पार ये तेरा है,

मेरे श्याम सलोने सांवरिया खाटू वाले का डेरा है,

सरकार का जलवा है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।