बोलो जय जय जय श्री राम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सुबहो शाम जो राम नाम का करता है गुण गान,

जीवन की हर एक मुश्किल खुद हो जाती आसान,

बोलो जय जय जय श्री राम जिनके सेवक है हनुमान,

राम नाम की महिमा भक्तो जग में अप्रम पार है,

जिस ने राम के नाम को माना जीवन का आधार है,

उसके कष्ट मिटा देते है राम भक्त हनुमान,

जीवन की हर एक मुश्किल खुद हो जाती आसान,

बोलो जय जय जय श्री राम जिनके सेवक है हनुमान,

तारे केवट शबरी पत्थर बनी अहिलाया तारी,

मर्यादा पुरषोतम राम की श्रिस्ति है आभारी,

लेकर जन्म अयोद्या जिसने सब का किया कल्याण,

जीवन की हर एक मुश्किल खुद हो जाती आसान,

बोलो जय जय जय श्री राम जिनके सेवक है हनुमान,

राम नाम तू रट न सके तो मरा मरा ही रट ले,

मरा मरा कहने से राम ही राम ही निकले गा परख ले ,

राम नाम तो अंत समय तक भक्तो आये काम,

जीवन की हर एक मुश्किल खुद हो जाती आसान,

बोलो जय जय जय श्री राम जिनके सेवक है हनुमान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।