मेरा साथी खाटू वाला है

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा इक साथी है,बड़ा ही प्यारा है

नहीं कोई उस जैसा,वो सबसे न्यारा है

प्रेमियों का प्रेमी,बड़ा दिलवाला है,

मेरा रखवाला है,मेरा साथी खाटूवाला है...

जय जय बाबा श्याम...जय जय बाबा श्याम..

जय जय बाबा श्याम..बोलो जय जय बाबा श्याम..

वो सुनले बात मेरी,जो है अब दुनिया से हारा

जिसे पाना है जीवन में एक सच्चा सहारा

वो बस इक बार मेरे श्याम के दरबार आ जाये

निभाएगा जो जीवन भर,यहाँ वो साथी पा जाये

राह जो दिखलाये,जो नेकी सिखलाये

जिंदगी का मतलब जो हमको बतलाये

प्रेमियों का प्रेमी,बड़ा दिलवाला है,

मेरा रखवाला है,मेरा साथी खाटूवाला है...

मई अब इस दुनिया में जहाँ भी जाता हूँ

मेरे मनमोहन को साथ ही पाता हूँ

मेरा ये साथी मेरी हर राह आसान बनता है

कभी कोई मुश्किल आ जाये,उसे पल में सुलझाता है

साथ जो छोड़े न,कभी मुख मोड न

ये अंकुश का साथी,कभी दिल तोड़े न

प्रेमियों का प्रेमी,बड़ा दिलवाला है,

मेरा रखवाला है,मेरा साथी खाटूवाला है...

मेरा इक साथी है,बड़ा ही प्यारा है

नहीं कोई उस जैसा,वो सबसे न्यारा है

प्रेमियों का प्रेमी,बड़ा दिलवाला है,

मेरा रखवाला है,मेरा साथी खाटूवाला है...

जय जय बाबा श्याम...जय जय बाबा श्याम..

जय जय बाबा श्याम..बोलो जय जय बाबा श्याम..

संपर्क - +919830608619

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।