अंजनी के लाला हमने तुमसे ये अरज लगाई

नंदू जी महाराज
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

अंजनी के लाला हमने तुमसे ये अरज लगाई

बेगा सा करलो सुनाई, म्हारी बेगा सा करलो सुनाई

रघुवर के बाला तुमने काम बनाए,

सीता का पता लगाया, संजीवन लाए।

जन-जन के प्यारे, सियाराम के दुलारे,

पुजेगी दुनियां सारी चरण तुम्हारे।

हमने भी श्री चरणों में, बालाजी अरज लगाई,

म्हारी बेगा सा करलो सुनाई॥

अंजनी के लाला हमने तुमसे यह अरज लगाई...

हम तो है हनुमत प्यारे, कलियुग के प्राणी,

माया के वश में डोले, बनके अज्ञानी।

भक्ति का रास्ता बाला हमको दिखा दो,

रघुवर से मिलने वाला, नुस्खा बता दो।

कलियुग में गूंज रही है, बाला तेरी सकलाई,

म्हारी बेगा सा करलो सुनाई॥

अंजनी के लाला हमने तुमसे यह अरज लगाई...

बालाजी मेरी झोली भरो, बालाजी मेरी झोली भरो,

आप सा जग में दानी कहाँ है,

बालाजी मेरी झोली भरो, बालाजी मेरी झोली भरो ।

भजनो की माला, देकर जीवन संवारों,

कितनो को पार लगाया, हमें भी उबारो।

दीपक भक्ति का बाबा दिल में जगा दो,

तन की चदरिया, प्रभु रंग में रंगा दो।

नंदू बाला की किरपा से, भक्ति की बेल सवाई,

म्हारी बेगा सा करलो सुनाई॥

अंजनी के लाला हमने तुमसे यह अरज लगाई...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।