रख दो सिर पे कृपा का हाथ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करो दो मुझ पे कृपा श्याम बाबा

रख दो सिर पे कृपा का हाथ,

करो दो मुझ पे कृपा श्याम बाबा,

बालक हु मैं तेरा नादान

शरण में तेरे आया मैं श्याम बाबा,

किस से कहु दिल की बात,

मालिक तुम हो मेरे श्याम बाबा,

तुम ही तो पालनहार श्याम बाबा,

करो दो मुझ पे कृपा श्याम बाबा,

तेरी नजर हारो पे है हारे की रखता तू ही लाज,

कब से तेरे चरणों में पड़ा अब तो सुन मेरी पुकार ,

करो दो मुझ पे कृपा श्याम बाबा,

बालक हु नादान मैं पकड़ो मेरा हाथ श्याम बाबा,

दुनिया की क्यों करू परवा मेरा जीवन तेरे हाथो

करो दो मुझ पे कृपा श्याम बाबा,

अविनाश का जग में तुझ बिन कोई नहीं सहारा

दे दो बाबा मुझे चरणों में आसरा,

तूने मुझे अपना लिया जीवन होगा सफल,

करो दो मुझ पे कृपा श्याम बाबा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।