जय बोलो बजरंगी बलि की

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जय बोलो बजरंगी बलि की,

जय जय पवन कुमार,

हनुमान बाला जी करते सबका बेडा पार,

बोलो श्री राम की जय पवन सूत हनुमान की जय,

स्वा मणि तेरी लेकर आये,

भक्त तेरे मतवाले हलवा पूरी साथ में लाये,

लाडू भुंडी वाले,

कर लेना भक्तो की भेट हे बाला जी स्वीकार,

हनुमान बाला जी करते सबका बेडा पार,

बोलो श्री राम की जय पवन सूत हनुमान की जय,

संकट सब के काटो आकर हे मारुती नंदन,

पूजा पाठ नहीं हम जाने छमा करो जग बंधन,

दया करो हे बेरव बाबा प्रेत राज सरकार,

हनुमान बाला जी करते सबका बेडा पार,

बोलो श्री राम की जय पवन सूत हनुमान की जय,

भूत प्रेत सब थर थर कांपे तेरे बल के आगे,

तेरी शक्ति देख के बाला दुष्ट असुर सब भागे,

वैरागी अंजनी लाला की बोलो जय जय कार,

हनुमान बाला जी करते सबका बेडा पार,

बोलो श्री राम की जय पवन सूत हनुमान की जय,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।