मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला,

है श्याम तेरा रखवाला,

साथ तुम्हारा कभी न छोड़े बाबा खाटू वाला,

करे किरपा जब संवारा सब संकट कट जाये,

आग लगी चहु और हो तुझपर आंच ना आये,

करुणा की वर्षा जब होती क्या कर सकती ज्वाला,

मत घबरा मन बावरे..........

जग वाले मुँह मोड़ ले दुश्मन बने ज़माना,

ये तू निष्ये जान ले निर्बल का बल कान्हा,

तूफानों में दीपक जलता कौन भुजाने वाले,

मत घबरा मन बावरे.......

श्याम प्रभु के हाथ में तेरी जीवन डोरी,

करना है सो ये करे तू मत कर सिर फोड़ी,

भले भूरे का पूरा ठेका सब इसको दे डाला,

मत घबरा मन बावरे..........

तू कमजोर नहीं है तेरे साथ कन्हियाँ,

तेरे ऊपर पड़ रही मोर मुकुट की छइयाँ,

बिन्नू इस शीतल छइयां में फेरे श्याम की माला,

मत घबरा मन बावरे........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।