खाटू मे बैठ सांवरे दुनिया चला रहे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू मे बैठ सांवरे दुनिया चला रहे हो,

रस्ते के पथरो को तुम हीरा बना रहे हो,

खाटू मे बैठ सांवरे दुनिया चला रहे

हाथो में न लकीरे मेरे ना कुछ ललाटे,

तेरी दया से जी रहा बाबा मैं ठाठ से,

कैसे करू मैं शुकरियाँ इतना लुटा रहे हो,

खाटू मे बैठ सांवरे दुनिया चला रहे,

बांका न बाल कर सके आंधी हो या तूफ़ान,

मैंने जो रख दियां आप के चरणों में अपनी जान,

क्या अच्छा क्या बुरा प्रभु हर पल सीखा रहे हो,

खाटू मे बैठ सांवरे दुनिया चला रहे

कुछ ऐसा करदो सँवारे छूटे न तेरा हाथ,

अब हर जन्म ललित मिले बाबा तुम्हारा साथ,

मिलो को दुनिया प्रभु पल पल मिटा रहे हो,

खाटू मे बैठ सांवरे दुनिया चला रहे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।