आए हैं प्रभु श्री राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

आए हैं प्रभु श्री राम,

भरत फूले ना समाते हैं,

तन पुलकित मुख बोल ना आये

प्रभु पद कमल रहे को धाये,

भूमि पड़े हैं भरत जी,

उन्हें रघुनाथ उठाते हैं,

आए हैं प्रभु श्री राम,

प्रेम सहित निज हिय से लगाये,

नैनो में तब जल भर आए,

मिल के गले चारों भैया,

खुशी के आंसू बहाते हैं,

आए हैं प्रभु श्री राम,

नर नारी सब मंगल गावे,

नव से सुमन देव बरसावे,

भक्त सभी जन मिलके,

अवध में दीपक जलाते हैं,

आए हैं प्रभु श्री राम

आए हैं प्रभु श्री राम,

भरत फूले ना समाते हैं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।