बालियों के बलि बजरंगबली

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बालियों के बलि बजरंगबली,

हर बिगड़े काम बनाते है ,सब मंगलमय कर जाते हैं ,

श्री राम भक्त बजरंगबली ,

बालियों के बलि .....................

मन विचलित - विचलित रहता है ,रह रह के घबराता हे ॥

जब कभी हमारे जीवन में शनि देव का चक्कर आता है॥

शनि देव से मुक्त कराते हैं,

श्री राम भक्त बजरंगबली,

बालियों के बलि .....................

सूरज को मुख में छिपा लिया , माँ सीता जी का पता किया ॥

दौड़ा वीर सेना संजीवन ,रावण की लंका खाख किया’ ॥

संकट मोचन कहलाते हैं ॥

श्री राम भक्त बजरंगबली,

बालियों के बलि .....................

बालियों के बलि बजरंगबली,

हर बिगड़े काम बनाते है , सब मंगलमय कर जाते हैं ,

श्री राम भक्त बजरंगबली,

बालियों के बलि ....................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।