प्रेम के भावो से कन्हैया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेम के भावो से कन्हैया तोल देंगे हम,

तेरे स्वागत में दरवाजा दिल का खोल देंगे हम,

प्रेम के भावो से........

बड़े ही चाव से हमने,हमारा घर सजाया है,

तेरे आने की खुसियो में तेरा कीर्तन कराया है,

तेरे भजनो में मिश्री सी,तेरे भजनो में मिश्री सी घोल देंगे हम,

प्रेम के भावो से........

तेरी प्यारी सी चितवन को कन्हैया हम भी देखेंगे,

तेरे इन पावन चरणों में लिपटकर है हम भी देखेंगे,

छुपी हे दिल में जो बाते,छुपी हे दिल में जो बाते तुमसे बोल देंगे हम,

प्रेम के भावो से........

तेरे इस हरस की आशा कन्हैया तोड़ मत देना,

बड़ी उम्मीद लाया हु,वापस मोड़ ना देना,

तू आजा प्यार का तोहफा तू आजा प्यार का तोहपा बड़ा अनमोल देंगे हम,

प्रेम के भावो से........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।