संघ किरण घर घर देने को

पारंपरिक
अन्य भजन देश भक्ति भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

संघ किरण घर घर देने को अगणित नंदादीप जले,

मौन तपस्वी साधक बन कर हिमगिरि सा चुपचाप गले,

नई चेतना का स्वर दे कर जनमानस को नया मोड दे,

साहस शौर्य हृदय मे भर कर नयी शक्ति का नया छोर दे,

संघशक्ति के महा घोष से असुरो का संसार दले,

परहित का आदर्श धार कर परपीडा को ह्रिदय हार दे,

निश्चल निर्मल मन से सब को ममता का अक्षय दुलार दे,

निशा निराशा के सागर मे बन आशा के कमल खिले,

जन मन भावुक भाव भक्ति है परंपरा का मान यहा,

भारत माँ के पदकमलो का गाते गौरव गान यहा,

सब के सुख दुख मे समरस हो संघ मन्त्र के भाव पले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।