साईं बाबा तेरी शिर्डी भगतो के खातिर

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं बाबा साईं बाबा तेरी शिर्डी भगतो के खातिर

है काशी काबा

तेरे चरण की सेवा से प्रभु, पाए परम पद प्राणी

तेर जप से मन निर्मल हो, मीठी होती वाणी

तेरा कीर्तन है मुक्ति द्वार, साईं बाबा साईं बाबा...

लोक और परलोक तुम्ही से, तुम ही हो परम धाम

ध्यान तुम्हारा करने से प्रभु, मिट जाए मन के विकार

भवसागर से करते हो पार, साईं बाबा साईं बाबा...

पाप नष्ट कर के पापी को, तुम पावन कर देते

तुम पारस हो लोहा छू के, प्रभु सोना कर देते

तुम ईश्वर के हो अवतार, साईं बाबा साईं बाबा...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।