ले चल मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन पावेंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

पिया जी मने ले चल मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन पावेंगे,

दर्शन पावगे पिया जी हम तर जावगे,

पिया मने ले चल मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन पावेंगे,

आपा भी चला गे पिया जी आवे सब संसार,

लग्न लगी है मन में माहरा हो जाए बेडा पार,

रज रज करा दीदार पिया जी भाग जगावा गे,

पिया जी मने ले चल मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन पावेंगे,

और काम झूठे है सारे यु है एक सहारा,

संकट मोचन संकट काटे इस बिन कौन हमारा,

बोलागे जय कारा मन में ज्योत जगावा गे,

पिया जी मने ले चल मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन पावेंगे,

राम नाम का कीर्तन यु सब के दुखड़े काटे से,

निगदू वाला सुरिंदर फौजी लिख लिख भजन यु बांटे से,

कोमल गोरी के संग मिल महिमा गावे गे,

पिया जी मने ले चल मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन पावेंगे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।