श्याम तेरे भजनो में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरे भजनो में,मस्ती की खजाना है

बस उसको ही मिलता हे,जो तेरा दीवाना है

श्याम तेरे भजनो में......

जब तेरा भजन होता,कुछ याद नहीं रहता,

प्रेमी तेरे झूमते हे,बड़ा प्यारा समां बंधता

ये मस्ती उसे मिलती,जो तेरा दीवाना है

श्याम तेरे भजनो में......

ना तन की सुध रहती,ना मन की सुध रहती

बस श्याम मिलन की ही,एक लगन लगी रहती

तेरा दरस उसे मिलता,जो तेरा दीवाना है

श्याम तेरे भजनो में......

देख छवि तेरी मन गद गद होता है

सांवरिया ऐसा लगे,जैसे अमृत बरसता है

तेरा प्यार उसे मिलता जो तेरा दीवाना है

श्याम तेरे भजनो में......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।