बाबा तेरा मेरा रिश्ता पुराना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरा मेरा रिश्ता पुराना है

नहीं मुझसे रूठना, के तेरा दीवाना है

सांवरे रख लो शरण सांवरे

सांवरे रख लो शरण सांवरे

मैंने जब से जनम लिया, तुमको अपनाया है

तुमसे मिलने खातिर पल पल यह बिताया है

आएगा तू इक दिन मेरे दिल ने माना है

नहीं मुझ से रूठना...

तूने छोड़ा जो बाबा, मैं जी नहीं पाउँगा

तेरा नाम लेले कर मैं तो मर जाऊंगा

जो भूल हुयी मुझसे तो माफ़ भी करना है

नहीं मुझ से रूठना...

करता हूँ इक वादा तुझ को न भुलाऊँगा

यह जीवन पूरा मैं सेवा में बिताऊंगा

अब है विशवास मुझे ना छोड़ेगा तू मुझे

रहना तू संग मेरे मीत को तुझे निभाना है

सांवरे रख लो शरण सांवरे...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।