खाटू वाले श्याम बिहारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम बिहारी,

कलिकाल में तेरी महिमा हे न्यारी,

खाटू वाले श्याम बिहारी....

हारे हुए का तुम हो सहारा,कहलाये जग में प्रभु कष्टहारी,

मैं भीशरण में तुम्हारी पड़ा हु,तारो न तारो मर्जी तुम्हारी,

खाटू वाले श्याम बिहारी........

मेरे ह्रदय का अरमान हे ये,निगाहो में बस जाये सूरत तुम्हारी,

आठों प्रहर में तुम्हे ही निहारु,बाते करू तो करू तुम्हारी,

खाटू वाले श्याम बिहारी.......

हमें प्रीत तुमसे हुई श्याम प्यारे,तुम्हे प्रीत भाई तो होगी हमारी,

माया में लिपटे हुए जिव हे हम,दया की नजर हम पर करना मुरारी,

खाटू वाले श्याम बिहारी.......

जब भी जनम लू बनु दास तेरा,सेवा में अपनी लगाना बिहारी,

नंदू ह्रदय कुञ्ज में गूंज गूंजे,श्री राधे श्री राधे श्री राधे प्यारी,

खाटू वाले श्याम बिहारी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।